पीरटांड: झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मधुबन पहुंचे, बाहा बोंगा पर्व की तैयारियों का किया निरीक्षण
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को 12 बजे मधुबन पहुंचे और बाहा बोंगा पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। आयोजन को वृहद और भव्य तरीके से कराने को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू द्वारा जिला प्रशासन और समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बता दें कि मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति द्वारा इस पर्व को आयोजित किया जा रहा है।