पीरटांड: बड़गढ़वा निवासी दुर्गा मुर्मू सड़क हादसे में घायल, धनबाद रेफर
पीरटांड थाना क्षेत्र के बड़गढ़वा निवासी दुर्गा मुर्मू सड़क हादसे में घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद शनिवार को 1 बजे इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि पंचू मुर्मू का 18 वर्षीय पुत्र दुर्गा मुर्मू बाईक से मधुबन गया हुआ था।वापस लौटने के दौरान मधुबन मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।