जमुई: नीमारंग पेट्रोल पंप के पास लोहे का गेट मजदूर पर गिरा हुआ घायल सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 नीमारंग पेट्रोल पंप के पास लोहे का गेट काम कर रहे मजदूर पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल मजदूर की पहचान नीमारंग निवासी महरूम बाबर अली का पुत्र मो. तनवीर के रूप में की गई है। घायल मजदूर तनवीर ने बताया कि वह नीमारंग के ही रहने वाले मो. फिरोज के ग्रील दुकान में मजदूरी करता है।