जमुई: उत्पाद विभाग ने डुमरी चेकपोस्ट से 247 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चालक और उपचालक को किया गिरफ्तार, ट्रक को किया जब्त
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 विभाग के सचिव और समाहर्त्ता के निर्देश पर विभिन्न चेकपोस्टों पर की जा रही जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने डुमरी चेकपोस्ट से एक ट्रक को 247 पेटी यानि 2205 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया है। साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। शराब झारखंड से लखीसराय के आगे मुंगेर रोड में ले जाई जा रही थी।