जमुई: खैरमा के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे किशोर को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 खैरमा के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें किशोर के सिर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल किशोर की पहचान खैरमा निवासी टुनटुन साह का 11 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है।