जमुई: अलीगंज इलाके से प्रेम प्रसंग में फरार शेखपुरा की युवती को पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 अलीगंज इलाके से प्रेम प्रसंग में फरार युवती को चंद्रदीप थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को पुलिस युवती का कोर्ट में बयान कराएगी, फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।