जमुई: परिवहन विभाग ने जमुई के बाइक का काटा 56,500 रुपया चलान, सासाराम के ट्रैक्टर मालिक को मिला नोटिस, DM को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 अपने कारनामा को लेकर परिवहन विभाग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा ही एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां जमुई के एक बाइक पर 56,500 का जुर्माना किया गया था,लेकिन नोटिस सासाराम के ट्रैक्टर मालिक विकास कुमार के पास पहुंच गया। मामले में पीड़ित विकास कुमार द्वारा DM राकेश कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।