चित्तौड़गढ़ शहर में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चामटीखेड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर से बदमाश भगवान का मुकुट, छत्र सहित करीब 500 ग्राम चांदी चुरा ले गए। पुजारी के अनुसार रात में ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। एक माह में यह पांचवीं घटना है।