छात्रावासों में फिर गायब मिले बच्चे! #कलेक्टर के निरीक्षण में खुली पोल, अधिकारियों को फटकार
#सागर में #छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर #कलेक्टर #दिलीप कुमार #यादव ने नाराजगी जताई है। औचक निरीक्षण के दौरान कहीं छात्राओं की उपस्थिति कम मिली, तो कहीं आवासीय विद्यालयों में बच्चे लगभग नदारद मिले। छात्राओं की कोचिंग शुरू होने में देरी और अधिकारियों की मॉनिटरिंग में लापरवाही पर कलेक्टर ने जवाब-तलब किया। उन्होंने पालकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भोजन, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की भी जांच की। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
Sagar, Sagar | Nov 11, 2026