घाटमपुर: साढ़ में नाबालिग को भगा ले गया युवक, मां भी प्रेमी के साथ फरार, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
साढ़ में रहने वाले एक युवक ने पुलिस से शिकायत करते हुए नरवल के एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया और अनहोनी की आशंका जताई। इसके पूर्व में युवक की पत्नी भी अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 8:30 बजे बताया तहरीर मिली है,घटना की जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।