अनोखी प्रेम कहानी, 75 साल के रामसुगर और 30 वर्षीय रीना की सगाई चर्चा में, देखें क्या बोले रामसुगर #वायरल #viralreelsシ
यूपी: कहते हैं कि प्यार उम्र की सीमाओं में नहीं बंधता, लेकिन जब दो लोगों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर हो, तो यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाता है। औरैया और सहार क्षेत्र में इन दिनों एक ऐसी ही प्रेम कहानी सुर्खियों में है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर और औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना राजपूत की सगाई की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रामसुगर का कहना है कि दोनों की रजामंदी से यह रिश्ता आगे बढ़ रहा है और जल्द ही शादी की जाएगी। हालांकि, शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रामसुगर की बेटी राधा यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं। वीडियो शूटिंग के सिलसिले में रानी का रामसुगर के घर आना-जाना होता था। रामसुगर के अनुसार, मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर शादी करने का फैसला लिया गया। रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है।
रामसुगर और रीना की सगाई करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में होने की बात सामने आई है। सगाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। रामसुगर ने कहा कि उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों इस रिश्ते के लिए तैयार हैं। वहीं, रानी ने भी उम्र के अंतर को लेकर परेशानी नहीं होने और खुश होने की बात कही है।
परिजनों के अनुसार, दोनों की शादी की तैयारियां शुरू करने की बात कही जा रही है, लेकिन विवाह की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। इस रिश्ते को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, दोनों के बयानों के आधार पर इतना स्पष्ट है कि वे शादी करने की इच्छा जता रहे हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
वही लोगों की माने तो सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ये सब किया जा रहा है। और रीना के दो बच्चे हैं और पति मजदूरी करता है ।फिलहाल 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रीना की सगाई की चर्चा सोशल मीडिया से निकलकर क्षेत्र तक पहुंच चुकी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों की शादी कब होती है।
Basti, Basti | Oct 18, 2026