*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर दिवंगत माताश्री को दी श्रद्धांजलि*
जनपद बस्ती 18 अक्टूबर 2026, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का आगमन ग्राम कूड़ी में बनाए गए हेलीपैड पर हुआ।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री जी कार द्वारा सीधे राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा एवं पूर्व सांसद के आवास तेलियाजोत पहुँचे। वहाँ उन्होंने उनकी पूज्य माताश्री स्वर्गीय यशोदा देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूज्य माताजी का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 18, 2026