Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
journalistrkgiri
Previous slide
Next slide
बस्ती पहुँचे सीएम योगी आदित्यनाथ.....
Basti, Basti
| Oct 18, 2026
MORE NEWS
राजनीति की पिच से गरबा के रंग तक पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल...... #foryoupageシ #trendingnow #अरविंदपाल #वायरल #fallowers
Basti, Basti | Oct 18, 2026
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर दिवंगत माताश्री को दी श्रद्धांजलि* जनपद बस्ती 18 अक्टूबर 2026, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का आगमन ग्राम कूड़ी में बनाए गए हेलीपैड पर हुआ। हेलीपैड से मुख्यमंत्री जी कार द्वारा सीधे राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा एवं पूर्व सांसद के आवास तेलियाजोत पहुँचे। वहाँ उन्होंने उनकी पूज्य माताश्री स्वर्गीय यशोदा देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूज्य माताजी का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 18, 2026
बस्ती पहुँचे सीएम योगी आदित्यनाथ......
Basti, Basti | Oct 18, 2026
अनोखी प्रेम कहानी, 75 साल के रामसुगर और 30 वर्षीय रीना की सगाई चर्चा में, देखें क्या बोले रामसुगर #वायरल #viralreelsシ यूपी: कहते हैं कि प्यार उम्र की सीमाओं में नहीं बंधता, लेकिन जब दो लोगों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर हो, तो यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाता है। औरैया और सहार क्षेत्र में इन दिनों एक ऐसी ही प्रेम कहानी सुर्खियों में है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर और औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना राजपूत की सगाई की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रामसुगर का कहना है कि दोनों की रजामंदी से यह रिश्ता आगे बढ़ रहा है और जल्द ही शादी की जाएगी। हालांकि, शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामसुगर की बेटी राधा यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं। वीडियो शूटिंग के सिलसिले में रानी का रामसुगर के घर आना-जाना होता था। रामसुगर के अनुसार, मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर शादी करने का फैसला लिया गया। रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है। रामसुगर और रीना की सगाई करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में होने की बात सामने आई है। सगाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। रामसुगर ने कहा कि उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों इस रिश्ते के लिए तैयार हैं। वहीं, रानी ने भी उम्र के अंतर को लेकर परेशानी नहीं होने और खुश होने की बात कही है। परिजनों के अनुसार, दोनों की शादी की तैयारियां शुरू करने की बात कही जा रही है, लेकिन विवाह की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। इस रिश्ते को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, दोनों के बयानों के आधार पर इतना स्पष्ट है कि वे शादी करने की इच्छा जता रहे हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। वही लोगों की माने तो सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ये सब किया जा रहा है। और रीना के दो बच्चे हैं और पति मजदूरी करता है ।फिलहाल 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रीना की सगाई की चर्चा सोशल मीडिया से निकलकर क्षेत्र तक पहुंच चुकी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों की शादी कब होती है।
Basti, Basti | Oct 18, 2026
बस्ती: भाजपा नेता संजय चौधरी के आवास पर पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल, राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा.. #trendingnow #everyonefollowers #nonfollowers #Basti #thenirmalupdates
Basti, Basti | Oct 18, 2026
🎉💃 सीडीए एकेडमी बनकटी में गरबा-डांडिया नाइट 2026 की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा 💃🎉 सीडीए एकेडमी, बनकटी में आयोजित गरबा-डांडिया नाइट 2026 में रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और पारंपरिक नृत्य की शानदार छटा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अरविंद पाल जी ने युवाओं के साथ जमकर डांडिया खेलते हुए उत्सव का आनंद लिया। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। संगीत की धुन पर थिरकते विद्यार्थियों और युवाओं ने माहौल को यादगार बना दिया। ✨ परंपरा, संस्कृति और युवा उत्साह का अनूठा संगम बना गरबा-डांडिया नाइट 2026। 💐
Basti, Basti | Oct 18, 2026
सीडीए एकेडमी बनकटी में गरबा-डांडिया नाइट 2026 की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा -सायं 5 बजे मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन बस्ती। सीडीए एकेडमी, बनकटी के प्रांगण में गरबा-डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। शनिवार को सायं 5 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कारों को समर्पित इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन सीडीए एकेडमी के प्रबंधक इंजीनियर अरविंद पाल एवं निदेशक डॉ. अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की पहल पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा। गरबा-डांडिया नाइट के दौरान रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए। संगीत की मधुर धुनों पर विद्यार्थियों ने शानदार तालमेल, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय लोक संस्कृति की सुंदरता, नवरात्रि पर्व की आस्था और पारंपरिक उत्सवों की जीवंत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अरविंद पाल एवं निदेशक डॉ. अरुणा सिंह पाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। शिक्षा के साथ संस्कारों को महत्व देने की दिशा में यह आयोजन विद्यालय की एक सराहनीय पहल रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया। गरबा-डांडिया नाइट 2026 ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बनाने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया। Arvind Pal @highlight #highlight #nanflores #BreakingNews #foryouシ #everyonefollowers
Basti, Basti | Oct 18, 2026
सोचिय इतनी संवेदनशील खबर इतना बड़ा चैनल बिना परखे कैसे प्रसारित कर सकता है। फिर माफी??????
Basti, Basti | Oct 18, 2026