*एकलव्य आवासीय विद्यालय के बालक एवं बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण*
**विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए किया मार्गदर्शन, भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
एकलव्य आवासीय विद्यालय डिण्डौरी के बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए निरीक्षणकर्ता द्वारा विद्यार्थियों के साथ भोजन भी ग्रहण किया गया। विद्यार्थियों से भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। छात्रावास में साफ-सफाई एवं अनुशासन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। साथ ही विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से उनके पैतृक गांवों में होने वाली समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया। निरीक्षण के दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश तोमर, बालक एवं बालिका छात्रावास के अधीक्षक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे।
#EklavyaResidentialSchool #HostelInspection #StudentGuidance #ExamPreparation #Education #FoodQuality #Cleanliness #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori