प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। 12 सितंबर 2026
पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर 19 सितंबर को आयोजित होगा ‘मगध की पहचान’ विषय पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
गया जी, 12 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर मगध क्षेत्र के इतिहास, विरासत एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 सितंबर 2026 को ‘मगध की पहचान’ विषय पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उप विकास आयुक्त, गया की अध्यक्षता में दिनांक 11 सितंबर 2026 को बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सेमिनार के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें मगध का इतिहास एवं विरासत, मगध के शिक्षा-संस्कार एवं संस्कृति, मगध की अभ्युदय एवं पृष्ठभूमि, मगध की कला-साहित्य एवं संगीत तथा मगही भाषा एवं इसका स्वाद प्रमुख हैं।
सेमिनार में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ एवं प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। निर्धारित विषयों के लिए प्रो. मनीष सिन्हा, प्रो. सुभाष झा, डॉ. राम कृष्ण मिश्र, स्वामी वेंकटेश्वराचार्य, श्री श्री विष्णुपाद, श्री मोहन सिंह सिजुआर तथा प्रो. (डॉ.) के. के. नारायण सहित अन्य वक्ताओं का चयन किया गया है। वहीं मगही भाषा एवं इसके स्वाद से संबंधित विषय पर डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी द्वारा विचार रखे जाने की सहमति दी गई है।
बैठक में सेमिनार में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को चयनित विषयों पर विचार रखने के लिए 05 छात्र-छात्राओं का चयन करने तथा सेमिनार में लगभग 400-500 छात्र-छात्राओं (10+2) की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आकर्षण का केंद्र
सेमिनार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए श्री राजेंद्र सिजुआर, गुरुकुल विद्यालय, बोधगया के किलकारी के बच्चों, आशुतोष कुमार तथा जगजीत रौशन के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को संबंधित कलाकारों/व्यक्तियों एवं विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया गया है। जिला जन-संपर्क पदाधिकारी को फ्लेक्स, होर्डिंग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
कार्यक्रम की समय-सारणी निम्न है:-
11:00 AM बजे माननीय अतिथियों का मंच पर आगमन, 11:05 AM में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान,
11:08 AM में सभी माननीय अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत, 11:10 AM में मगध क्षेत्र का इतिहास, विरासत एवं संस्कृति पर सेमिनार, 03:00 PM में चयनित 05 छात्र-छात्राओं द्वारा निर्धारित विषय पर विचार विमर्श, 04:00 PM में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 05:00 PM में प्रतिभागियों को सम्मान एवं बिहार गान के साथ कार्यक्रम का समापन।
यह आयोजन पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान मगध की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भाषायी विरासत को व्यापक मंच प्रदान करने तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगा।
बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, वरीय उप समाहर्ता अर्चना, वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता नैना, वरीय उप समाहर्ता अंकुर कुमार, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ साथ ज़िले के प्रभुधगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar
#facebookpost #FacebookPage #facebookdaily #explorepage
Gaya, Bihar | Sep 12, 2026