ठेठईटांगर: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर ने जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय एक किशोर किसी तनाव में आकर, 3 अक्टूबर की सुबह जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।