ठेठईटांगर: सिमडेगा के टापूडेगा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में व्यक्ति घायल, भाजपा नेता विद्या बड़ाईक ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
सिमडेगा के टापुडेगा के पास शनिवार के शाम 4:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गुड़गुड़टोली निवासी प्रफुल्ल केरकेट्टा गिरकर घायल हो गया। मौके से गुजर रहे भाजपा नेता विद्या बड़ाईक को नजर पड़ी, उन्होंने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजा और खुद अस्पताल जाकर घायल का इलाज कराया ।मौके पर बताया कि घायल खतरे से बाहर है।