सकोरला निवासी सुमन समद नामक 11 वर्षीय बालिका 04 अक्टूबर की सुबह ऊंचाई से गिर गई। जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी और वह अचेत हो गई। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया।