गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना खोड़ा पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए सलमान खान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को खोड़ा कॉलोनी के प्रताप विहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे व उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व सीमेंट की 01 बडी ईंट बरामद हुई है।