Coffee with DM| दूसरा सत्र
विद्यार्थियों ने साझा किए जिले के विकास से जुड़े रचनात्मक सुझाव
खेल, शिक्षा, युवा अवसर, डिजिटल कौशल एवं प्रशासनिक सुधार पर रखे विचार
गया, 12 अगस्त 2026 | “कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने जिला पदाधिकारी, गया के साथ संवाद करते हुए जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
खेल विकास पर विशेष सुझाव
चंदौती प्रखंड निवासी एवं मगध विश्वविद्यालय की छात्रा तानवी राज, राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं सहायक बास्केटबॉल कोच ने गया में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं मौजूदा खेल मैदानों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया।
उन्होंने नए खेल मैदान एवं सामुदायिक खेल केंद्र विकसित करने, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा स्कूल, कॉलेज एवं खेल संस्थाओं के समन्वय से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा।
आप भी बनें बदलाव का हिस्सा!
“कॉफी विद डीएम” से जुड़कर अपने सुझाव एवं विचार जिला प्रशासन तक पहुंचाएं। यह संवाद सत्र प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट अथवा DM Gaya के लिए उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों को अमल में लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया।
To watch the conversation on are youtube channel:
districtadmingaya@gmail.com
आपका विचार — गया के विकास की नई दिशा।
Samrat Choudhary Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar
#CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthParticipation #SportsDevelopment #Education #DigitalSkills #TirangaYatra #DistrictAdministrationGaya #Bihar
Gaya, Bihar | Aug 14, 2026