जनता दरबार | गया
जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं।
जनता द्वारा भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन, मुआवजा, घरेलू हिंसा, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएँ एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता स्तर पर त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। साथ ही, अधिकाधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निवारण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता की समस्या का समाधान — जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar CMO Bihar Indian Youth Congress Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar
#जनता_दरबार #Gaya #GayaAdministration #DistrictAdministrationGaya #PublicGrievance #जनसुनवाई #गया #जिला_प्रशासन_गया
Gaya, Bihar | Aug 14, 2026