Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

15th August | Independence Day #independenceDay #india #gaya #Gayabeats #fyp

MORE NEWS

Coffee with DM| Second Edition
युवाओं की सोच, गया के विकास की नई दिशा! 
“कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में गया के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, युवा अवसर, डिजिटल कौशल, रोजगार एवं प्रशासनिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं रचनात्मक सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर फतेहपुर निवासी आदर्श मिश्रा, Central University of South Bihar के BBA LL.B. विद्यार्थी, ने ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल ड्रॉपआउट को प्रमुख चुनौती बताते हुए—
 विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार
 डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने
 शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण
 करियर काउंसलिंग एवं मेंटरशिप
 स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी
जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने युवाओं के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी रचनात्मक सोच जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

“कॉफी विद डीएम” का यह संवाद अब हर बुधवार एवं शनिवार आयोजित किया जाएगा। गया जिले के इच्छुक युवा NIC वेबसाइट अथवा https://Tinyurl.com/DMgaya
 के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
To watch the conversation on are youtube channel:
districtadmingaya@gmail.com

युवा जुड़ेंगे, विचार साझा करेंगे, गया आगे बढ़ेगा! 
PMO India  Samrat Choudhary  Bihar Education Department  Information & Public Relations Department, Government of Bihar  Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar  Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India  Press Information Bureau - PIB,  Government of India  News18 Bihar  DDNewsLive  

#CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthPower #StudentVoices #Education #DigitalLearning #YouthDevelopment #GoodGovernance #TirangaYatra #HarGharTiranga #GayaAdministration #Bihar

Coffee with DM| Second Edition युवाओं की सोच, गया के विकास की नई दिशा! “कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में गया के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, युवा अवसर, डिजिटल कौशल, रोजगार एवं प्रशासनिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं रचनात्मक सुझाव साझा किए। इस अवसर पर फतेहपुर निवासी आदर्श मिश्रा, Central University of South Bihar के BBA LL.B. विद्यार्थी, ने ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल ड्रॉपआउट को प्रमुख चुनौती बताते हुए— विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण करियर काउंसलिंग एवं मेंटरशिप स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने युवाओं के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी रचनात्मक सोच जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। “कॉफी विद डीएम” का यह संवाद अब हर बुधवार एवं शनिवार आयोजित किया जाएगा। गया जिले के इच्छुक युवा NIC वेबसाइट अथवा https://Tinyurl.com/DMgaya के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। To watch the conversation on are youtube channel: districtadmingaya@gmail.com युवा जुड़ेंगे, विचार साझा करेंगे, गया आगे बढ़ेगा! PMO India Samrat Choudhary Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India News18 Bihar DDNewsLive #CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthPower #StudentVoices #Education #DigitalLearning #YouthDevelopment #GoodGovernance #TirangaYatra #HarGharTiranga #GayaAdministration #Bihar

Gaya, Bihar | Aug 14, 2026

Coffee with DM| दूसरा सत्र

विद्यार्थियों ने साझा किए जिले के विकास से जुड़े रचनात्मक सुझाव
खेल, शिक्षा, युवा अवसर, डिजिटल कौशल एवं प्रशासनिक सुधार पर रखे विचार

गया, 12 अगस्त 2026 | “कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने जिला पदाधिकारी, गया के साथ संवाद करते हुए जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

 खेल विकास पर विशेष सुझाव
चंदौती प्रखंड निवासी एवं मगध विश्वविद्यालय की छात्रा तानवी राज, राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं सहायक बास्केटबॉल कोच ने गया में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं मौजूदा खेल मैदानों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया।

उन्होंने नए खेल मैदान एवं सामुदायिक खेल केंद्र विकसित करने, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा स्कूल, कॉलेज एवं खेल संस्थाओं के समन्वय से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया।

जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा।

 आप भी बनें बदलाव का हिस्सा!
“कॉफी विद डीएम” से जुड़कर अपने सुझाव एवं विचार जिला प्रशासन तक पहुंचाएं। यह संवाद सत्र प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट अथवा DM Gaya के लिए उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों को अमल में लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया।
To watch the conversation on are youtube channel:
districtadmingaya@gmail.com

आपका विचार — गया के विकास की नई दिशा। 
 Samrat Choudhary Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB  Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB,  Government of India DDNewsLive News18 Bihar 

#CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthParticipation #SportsDevelopment #Education #DigitalSkills #TirangaYatra #DistrictAdministrationGaya #Bihar

Coffee with DM| दूसरा सत्र विद्यार्थियों ने साझा किए जिले के विकास से जुड़े रचनात्मक सुझाव खेल, शिक्षा, युवा अवसर, डिजिटल कौशल एवं प्रशासनिक सुधार पर रखे विचार गया, 12 अगस्त 2026 | “कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने जिला पदाधिकारी, गया के साथ संवाद करते हुए जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। खेल विकास पर विशेष सुझाव चंदौती प्रखंड निवासी एवं मगध विश्वविद्यालय की छात्रा तानवी राज, राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं सहायक बास्केटबॉल कोच ने गया में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं मौजूदा खेल मैदानों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने नए खेल मैदान एवं सामुदायिक खेल केंद्र विकसित करने, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा स्कूल, कॉलेज एवं खेल संस्थाओं के समन्वय से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा। आप भी बनें बदलाव का हिस्सा! “कॉफी विद डीएम” से जुड़कर अपने सुझाव एवं विचार जिला प्रशासन तक पहुंचाएं। यह संवाद सत्र प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट अथवा DM Gaya के लिए उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों को अमल में लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया। To watch the conversation on are youtube channel: districtadmingaya@gmail.com आपका विचार — गया के विकास की नई दिशा। Samrat Choudhary Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar #CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthParticipation #SportsDevelopment #Education #DigitalSkills #TirangaYatra #DistrictAdministrationGaya #Bihar

Gaya, Bihar | Aug 14, 2026

जनता दरबार | गया
जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं।

जनता द्वारा भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन, मुआवजा, घरेलू हिंसा, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएँ एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता स्तर पर त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। साथ ही, अधिकाधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निवारण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता की समस्या का समाधान — जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar CMO Bihar Indian Youth Congress Press Information Bureau - PIB,  Government of India DDNewsLive News18 Bihar 

#जनता_दरबार #Gaya #GayaAdministration #DistrictAdministrationGaya #PublicGrievance #जनसुनवाई #गया #जिला_प्रशासन_गया

जनता दरबार | गया जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। जनता द्वारा भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन, मुआवजा, घरेलू हिंसा, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएँ एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता स्तर पर त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। साथ ही, अधिकाधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निवारण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता की समस्या का समाधान — जिला प्रशासन की प्राथमिकता। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar CMO Bihar Indian Youth Congress Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar #जनता_दरबार #Gaya #GayaAdministration #DistrictAdministrationGaya #PublicGrievance #जनसुनवाई #गया #जिला_प्रशासन_गया

Gaya, Bihar | Aug 14, 2026

बिहार के गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत

गया: बिहार के गया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में एक कुआं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण कुआं में उतर कर मोटर को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने चारों शव कुआं से निकाला.

गया में जहरीली गैस ने ली 4 की जान ली: मृतकों की पहचान चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में हुई है. इसमें चमारी मांझी और दिलचंद मांझी पिता- पुत्र है. बताया जाता है कि सबसे पहले चमारी मांझी ही कुएं में उतरा था. इसके बाद उसका पुत्र दिलचंद मांझी और फिर विकास चौधरी और विजय चौधरी उतरे. 

घटना के संबंध मे डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुआं में उतरे चार युवकों की मौत हो गई है. एक युवक पहले कुआं में उतरा था. उसके बाद दूसरा फिर तीसरा और फिर चौथा युवक उतरा. किंतु कोई भी वापस नहीं लौटा. सभी की मौत कुआं से निकल रही जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हो गई है.

स्थानीय लोगों ने भी बताया कि कुआं में बोरिंग था. खेती कार्य को लेकर बोरिंग का सेक्शन जोड़ने के लिए एक युवक कुआं में उतरा. किंतु, वह काफी देर तक नहीं लौटा. उसके नहीं लौटने के बाद एक और युवक कुआं के अंदर गया, तो वह भी नहीं लौटा. इसके बाद तीसरा और फिर चौथा युवक भी गया. इसी तरह चारो कुआं में उतर गए.

कुआं में जहरीली गैस का प्रभाव: कुआं में उतरे चारों युवकों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है. बताया जा रहा है, कि कुआं में जहरीली गैस का प्रभाव रहा होगा, जिसकी चपेट में सभी आ गए और एक के बाद एक कर सभी की मौत हो गई. फिलहाल घटना के बाद गांव के लोग सन्न रह गए हैं. गांव में मातम पसर गया है.

घटना की जानकारी के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी. दमकल विभाग के कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था. इसी क्रम में जहरीली गैस का प्रभाव इतना ज्यादा था, कि फायरमैन अजीत कुमार भी इसकी चपेट में आ गया और वह भी बेहोश हो गए. हालांकि थोड़ी देर बाद ही उनकी हालत सामान्य हो गई.
#गयाजी 
#गया_हो 
#gaya 
#bihar 
#गया 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#BiharNews

बिहार के गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत गया: बिहार के गया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में एक कुआं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण कुआं में उतर कर मोटर को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने चारों शव कुआं से निकाला. गया में जहरीली गैस ने ली 4 की जान ली: मृतकों की पहचान चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में हुई है. इसमें चमारी मांझी और दिलचंद मांझी पिता- पुत्र है. बताया जाता है कि सबसे पहले चमारी मांझी ही कुएं में उतरा था. इसके बाद उसका पुत्र दिलचंद मांझी और फिर विकास चौधरी और विजय चौधरी उतरे. घटना के संबंध मे डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुआं में उतरे चार युवकों की मौत हो गई है. एक युवक पहले कुआं में उतरा था. उसके बाद दूसरा फिर तीसरा और फिर चौथा युवक उतरा. किंतु कोई भी वापस नहीं लौटा. सभी की मौत कुआं से निकल रही जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हो गई है. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि कुआं में बोरिंग था. खेती कार्य को लेकर बोरिंग का सेक्शन जोड़ने के लिए एक युवक कुआं में उतरा. किंतु, वह काफी देर तक नहीं लौटा. उसके नहीं लौटने के बाद एक और युवक कुआं के अंदर गया, तो वह भी नहीं लौटा. इसके बाद तीसरा और फिर चौथा युवक भी गया. इसी तरह चारो कुआं में उतर गए. कुआं में जहरीली गैस का प्रभाव: कुआं में उतरे चारों युवकों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है. बताया जा रहा है, कि कुआं में जहरीली गैस का प्रभाव रहा होगा, जिसकी चपेट में सभी आ गए और एक के बाद एक कर सभी की मौत हो गई. फिलहाल घटना के बाद गांव के लोग सन्न रह गए हैं. गांव में मातम पसर गया है. घटना की जानकारी के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी. दमकल विभाग के कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था. इसी क्रम में जहरीली गैस का प्रभाव इतना ज्यादा था, कि फायरमैन अजीत कुमार भी इसकी चपेट में आ गया और वह भी बेहोश हो गए. हालांकि थोड़ी देर बाद ही उनकी हालत सामान्य हो गई. #गयाजी #गया_हो #gaya #bihar #गया #GayaPolice #LatestNews #BiharNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 14, 2026