ARTO ने ली जागरूकता क्लास, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को दी नियमों की ट्यूशन
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज उप सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अमिताभ राय ने ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनकर्ताओं एवं आमजन को सड़क के चिन्हों एवं संकेतकों, हेलमेट और सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण व ऑनलाइन फेसलेस परिवहन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी
इस मौके पर एआरटीओ श्री राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर चालक को नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है, नियमों का पालन करना न केवल सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दुर्घटनाओं को रोककर कई कीमती जानें भी बचाता है
मोटरयान निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव ने सुरक्षित मानक हेलमेट के प्रयोग, महिलाओं एवं छोटे बच्चों को भी हेलमेट पहनाये जाने हेतु प्रेरित किया, अंत में नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई
#Barabanki #BarabankiNews #ARTO #RoadSafety #SadakSuraksha