
सड़को पर नाबालिग ट्रैक्टर चालकों की मनमानी ने लोगों को सड़क पर चलना किया मुश्किल ! बोल कर गाड़ी चढ़ा देता है नशेड़ी नाबालिग चालक ! DTO बेगूसराय को शहर में चलान वसूली से फुर्सत कहां ! देखिए कैसे बोलता है चालक और कैसे चालक के तरफ ललचाई निगाह से देखती है साहेबपुर कमाल पुलिस ! #Begusarai #SahebpurKamal #Bihar #RoadSafety #RoadAccident #TrafficRules #MinorDriver #IllegalDriving #Tractor #DrunkDriving #DTOBegusarai #BiharPolice #TrafficPolice #PublicSafety #LawAndOrder #SaveLives #SadakSuraksha #RoadJustice #BreakingNews #BTNewsBihar
Bihar, India | Jul 24, 2026

जयपुर के 28 चौराहों पर अब अपनों की तरह टोकने आ गई है ट्रैफिक पुलिस। #JaipurPolice #JaipurTrafficPolice #RoadSafety #YogeshGoyalIPS #AbhayCommandCenter #SmartCityJaipur #AICameras #TrafficAwareness #SadakSuraksha #RajasthanPolice
Rajasthan, India | Jun 12, 2026

लोधीगंज के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल; रातभर चला राहत एवं बचाव कार्य बारिश के बीच पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल ✒️रिपोर्ट सानू के साथ अजय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोदीगंज के समीप हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बारिश के बीच पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। देर रात हुआ दर्दनाक हादसा मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज (इलाहाबाद) निवासी तीन लोग डंपर से बड़वारी सैनी की ओर जा रहे थे। रात लगभग 2:00 बजे जब उनका वाहन फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में जैसिर नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि संदीप मौर्य और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। बारिश के बीच पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उस समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, बावजूद इसके पुलिस टीम ने एंबुलेंस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। क्षेत्र में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की सूचना मिलते ही मृतक एवं घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जैसिर की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल संदीप मौर्य और सतीश की हालत को देखते हुए चिकित्सक लगातार निगरानी में रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। पुलिस कर रही हादसे की जांच पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। लोदीगंज के पास हुआ यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े करता है। एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे हादसे यह याद दिलाते हैं कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी अपूरणीय क्षति का कारण बन सकती है। अब पीड़ित परिवारों को न्याय और प्रशासनिक सहायता की उम्मीद है। ND NEWS की अपील 🔹 भारी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें। 🔹 रात के समय लंबी दूरी के वाहनों में पर्याप्त विश्राम के बाद ही यात्रा करें। 🔹 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और अन्य ध्यान भटकाने वाले साधनों से दूरी रखें। 🔹 प्रशासन दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी एवं सड़क सुरक्षा अभियान को और मजबूत करे। 🔹 प्रत्येक नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने में सहयोग करे। ND NEWS संदेश: "सुरक्षित यात्रा ही सफल यात्रा है। सड़क पर जिम्मेदारी और संयम ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। 👇👇 #NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #FatehpurNews #RoadAccident #Lodiganj #BreakingNews #TruckAccident #SadakSuraksha #HemantKumarMishra #UPPolice #FatehpurPolice #RoadSafety 👇👇 @dgpup @RSSorg @UPGovt @wpl1090 @RSSgeet @Uppolice @MIB_India @PMOIndia @HMOIndia @abmanglik @VHPDigital @igrangealld @myogioffice @InfoDeptUP @dmfatehpur @sdmsadarftp @CMOfficeUP @CMOUP_RC @ChiefSecyUP @ChiefSecyUP @MahantYogiG @FatehpurSdm @fatehpurpolice @BajrangDalOrg @112UttarPradesh @myogiadityanath @CommissionerPrg @ADGZonPrayagraj 👇👇 🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया 📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली,110092 (NCR) 📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP) 📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा,फतेहपुर –212601 (UP) 📅 दिनांक: 12 जून 2026 📆 दिन: शुक्रवार 📧 Email: ndnewschannel@gmail.com 📞 मोबाइल: 9696119696
Fatehpur, Fatehpur | Jun 11, 2026

नियमों को बोझ मत समझिए, ये आपकी सुरक्षा का सुरक्षा कवच हैं। #RajasthanPolice #TrafficSense #RoadSafety #SadakSuraksha #DriveSafe #HelmetSavesLives #ResponsibleDriving #TrafficAwareness #SurakshitSafar #SaveLives #JaipurPolice
Rajasthan, India | Jun 11, 2026

माना चालान का डर नहीं, मगर जिंदगी की फिक्र करें। #RajasthanPolice #JhunjhunuPolice #RoadSafety #SadakSuraksha #KavendraSinghSagar HelmetSaveLives SocialPolicing RajasthanDiaries DriveSafe JanAwaaz
Rajasthan, India | Jun 10, 2026