Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
trendingudaipur_
उदयपुर से विशेष ट्रेन से जगन्नाथपुरी- कोणार्क रवाना हुए 880 वरिष्ठ तीर्थयात्री #bjp #bhajanlalsharma #trendingreels #viralreels #viralpost
Badgaon, Udaipur
| Oct 3, 2026
#bjp
#bhajanlalsharma
#trendingreels
#viralreels
#viralpost
MORE NEWS
#राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 | #उदयपुर प्रथम चरण की चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां और कार्यक्रम सामने आ गए हैं। मतदान से लेकर नामांकन, मतगणना एवं उपसरपंच चुनाव तक की प्रमुख जानकारी 📍 उदयपुर जिला | प्रथम चरण @umeshmenariya #election #chunav #vallabhnagar
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
नेताजी को विकास 🔥😜 || सरपंच चुनाव 🗳️॥ . . . . #sarpanchelection #comedy#sarpanch #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢʀᴇᴇʟs #rajasthan
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
Hum unhi pe marte hai 🥹❤️ . . #sawariya #krishna
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट के विजेताओं का हुआ सम्मान 🎯 20 भाजपा, 19 कांग्रेस और 1 निर्दलीय के परिणाम के बीच सही अनुमान लगाना रहा चुनौतीपूर्ण नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर My Nathdwara, Nathdwara Blog एवं The Nathdwara Times की ओर से आयोजित विशेष “चुनावी प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहरवासियों से कांग्रेस, भाजपा एवं अन्य के खाते में आने वाली सीटों का अनुमान लगाने के लिए कहा गया था। नाथद्वारा नगर पालिका के चुनाव परिणाम काफी रोमांचक रहे। अंतिम परिणाम में भाजपा को 20 सीटें, कांग्रेस को 19 सीटें और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। ऐसे में चुनाव से पहले यह अनुमान लगाना कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, आसान नहीं था। मुकाबला बेहद करीबी रहने के कारण सीटों का सटीक अनुमान लगाना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसी चुनौती के बीच प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपने-अपने चुनावी अनुमान प्रस्तुत किए। जिन प्रतिभागियों ने बिल्कुल सटीक अनुमान लगाया अथवा अंतिम परिणाम के काफी करीब अनुमान लगाया, उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं में यश सोनी, बालमुकुंद सोनी, कमल चरण, मिहिर सनाढ्य, आरिफ कुरैशी, सुनील खंडेलवाल, फरजाना छीपा एवं मनीष पुरोहित शामिल रहे। सभी विजेताओं का सम्मान एवं अभिनंदन संयुक्त रूप से मयंक सनाढ्य – My Nathdwara, नितेश सिंघवी – Nathdwara Blog एवं दरियाव सिंह – The Nathdwara Times की पूरी टीम द्वारा किया गया। विजेताओं को प्रतियोगिता के तहत Gift Hampers एवं Surprise Gifts प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को चुनावी परिणामों को लेकर अपने अनुमान साझा करने का एक रोचक अवसर मिला। नाथद्वारा में चुनावी मुकाबला काफी करीबी रहा और परिणाम भी बेहद कम अंतर के साथ सामने आया, जिसके चलते सही सीटों का अनुमान लगाना प्रतिभागियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की भागीदारी और उत्साह ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 🏆 प्रतियोगिता के विजेता यश सोनी बालमुकुंद सोनी कमल चरण मिहिर सनाढ्य आरिफ कुरैशी सुनील खंडेलवाल फरजाना छीपा मनीष पुरोहित आयोजक: My Nathdwara | Nathdwara Blog | The Nathdwara Times
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
पर्यटन स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने एवं पर्यटकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने हेतु चित्तौड़गढ़ पुलिस तत्पर, कालिका पेट्रोलिंग टीम ने विदेशी पर्यटकों का किया आत्मीय स्वागत, दुर्ग तक किया एस्कोर्ट चित्तौड़गढ़, 03 सितम्बर। राजस्थान में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों तथा ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को मजबूत करने के लिए एक अभिनव पहल की गई। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से चित्तौड़गढ़ पहुंचे देशी विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत किया गया। कालिका टीम की महिला पुलिसकर्मियों एवं सोशल मीडिया प्रभारी एएसआई सत्यनारायण द्वारा इन देशी विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया तथा उन्हें चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण के दौरान सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा पर्यटकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक एस्कोर्ट किया गया तथा दुर्ग क्षेत्र में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। टीम द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखते हुए दुर्ग के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग की गई। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटकों को सुरक्षित, सहज एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का मैत्रीपूर्ण व्यवहार देशी-विदेशी पर्यटकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ राजस्थान पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी है तथा यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। जिला पुलिस द्वारा पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही Tourist Friendly Policing को बढ़ावा दिया जा रहा है। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा की गई यह पहल पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस एवं पर्यटकों के बीच मैत्रीपूर्ण संवाद और विश्वास कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिले में पहली बार इस प्रकार कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की पहल की गई है, जिसे पर्यटन एवं पुलिसिंग के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। चित्तौड़गढ़ भ्रमण के दौरान किसी भी पर्यटक को सुरक्षा, आवागमन, असामाजिक गतिविधि अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल चित्तौड़गढ़ पुलिस को सूचित करें। पर्यटक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7300453344 पर संपर्क कर अपनी समस्या अथवा सूचना साझा कर सकते हैं।
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।* *दो कारों से 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध एवं 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद।* *मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स एवं स्विफ्ट कार जब्त।* चित्तौड़गढ़, 03 अक्टूबर 2026। जिले की बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान दो कारों से 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध एवं 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स एवं स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा गोपालसिंह कानावत के मार्गदर्शन एवं डीएसपी बेंगू अंकित कुड़ी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी पुलिस थाना बेगूं चम्पाराम पु.नि. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक सीताराम, कानि. सुरेन्द्र, रमेश, विजय, कमलेश, प्रवीण व राजेन्द्रसिंह द्वारा शुक्रवार को चन्दाखेड़ी से जोगणियामाता रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध वाहन ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स एवं स्विफ्ट कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर दोनों वाहन छोड़कर उनके चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 86 किलो 080 ग्राम डोडाचूरा एवं 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। मादक पदार्थों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश एवं अनुसंधान जारी है। इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थों के स्रोत एवं गंतव्य तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
उदयपुर पुलिस लाइन में ICJS, ई-साक्ष्य और ई-समन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित उदयपुर। आधुनिक तकनीक और डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में ICJS, ई-साक्ष्य और ई-समन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में हुई। कार्यशाला में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के आईटी विभाग के वरिष्ठ निदेशक दीपक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा, एएसपी शहर उमेश ओझा, एएसपी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लखमन राय, एएसपी खेरवाड़ा रजत बिश्नोई, एएसपी महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ मंजीत सिंह सहित जिले के वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में स्मार्ट पुलिसिंग और त्वरित न्याय पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने ई-साक्ष्य और ई-समन के तकनीकी उपयोग के साथ-साथ इनके कानूनी महत्व की जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने अधिकारियों को डिजिटल प्रणालियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के बेहतर उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ त्वरित न्याय की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
*मुस्लिम महासंघ ने सलूंबर सभापति नरेश जैन सहित जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत* सलूंबर। 03 अक्टूबर 2026 *मुस्लिम महासंघ की ओर से सलूंबर नगर परिषद के सभापति नरेश जैन का स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया।* इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्श, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबूरहमान तथा उदयपुर नगर निगम के वार्ड 22 के पार्षद हिदायतुल्ला खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। *कार्यक्रम के दौरान सलूंबर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 के पार्षद मोहम्मद नूर एवं वार्ड नंबर 24 के पार्षद मोहम्मद सोहेल का भी इस्तकबाल एवं सम्मान किया गया।* इस मौके पर *मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों ने सलूंबर शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं तथा सामाजिक भाईचारे और आपसी सौहार्द को लेकर चर्चा की।* महासंघ की ओर से सभापति नरेश जैन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि नगर परिषद के नए नेतृत्व में सलूंबर शहर विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। सभापति नरेश जैन ने मुस्लिम महासंघ की ओर से किए गए स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों का *आभार व्यक्त* किया। उन्होंने शहर के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ सलूंबर के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सलूंबर जिले की ओर से *उदयपुर नगर निगम वार्ड 22 के नव निर्वाचित पार्षद हिदायतुल्ला खान का भी इस्तकबाल किया गया*। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महासंघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा सामूहिक नियाज़ में भी शिरकत की। महासंघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी बात सुनी। *पार्षद हिदायतुल्ला खान ने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हुए मिल-जुलकर कार्य करने की सलाह दी। वहीं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबूरहमान ने उपस्थित महासंघ के सदस्यों एवं समाजजनों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महासंघ की सलूंबर जिला कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा।* कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ इर्शाद अहमद, विष्णु प्रसाद, जगदीश भंडारी, जिला उपाध्यक्ष नसीम बानो, आदिल मंसूरी, संगठन सचिव मोइनुद्दीन सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और सलूंबर के विकास में सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया गया।
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026