Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

बिहार: दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में कर्नल के बंद पड़े मकान में बदमाशों ने की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar, Nalanda | Dec 13, 2022

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
............................
आज दिनांक- 24 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार के सात निश्चय-3(2025-30) का चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" अंतर्गत नालन्दा जिले में स्थापित 09 डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों के जीर्णोद्धार / आवश्यक निर्माण/विकास कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महाविद्यालयों का संचालन समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए।
 उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के संचालन के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

नालंदा जिले में डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थानों को चिन्हित किया गया है:—
1. रहुई प्रखंड – श्री बालेश्वर प्रसाद +2 उच्च विद्यालय, पतासंग
2. नूरसराय प्रखंड – उच्च विद्यालय, नूरसराय
3. बिंद प्रखंड – मध्य विद्यालय, उत्तरथू
4. नगरनौसा प्रखंड – मगध विद्यापीठ उच्च विद्यालय, लोदीपुर, उस्मानपुर
5. कतरीसराय प्रखंड – टेकनारायण +2 उच्च विद्यालय, वादी, कतरीसराय
6. थरथरी प्रखंड – मध्य विद्यालय, भतहर, थरथरी
7. करायपरशुराय प्रखंड – मध्य विद्यालय, मखदुमपुर
8. परवलपुर प्रखंड – मध्य विद्यालय, नेहुआपर
9. सरमेरा प्रखंड – उच्च विद्यालय, गोपालबाद, प्राणवा, सरमेरा (पीएम श्री विद्यालय)

 सभी चिन्हित संस्थानों में उपलब्ध भवनों, वर्गकक्षों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक निर्माण, मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को  निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालयों में छात्रों एवं छात्राओं के लिए पृथक एवं सुसज्जित शौचालयों की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था, परिसर एवं भवनों के रंग-रोगन तथा साफ-सफाई संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संस्थानों में सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक उपस्करों की उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे। 
 
इस बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ............................ आज दिनांक- 24 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार के सात निश्चय-3(2025-30) का चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" अंतर्गत नालन्दा जिले में स्थापित 09 डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों के जीर्णोद्धार / आवश्यक निर्माण/विकास कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महाविद्यालयों का संचालन समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के संचालन के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नालंदा जिले में डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थानों को चिन्हित किया गया है:— 1. रहुई प्रखंड – श्री बालेश्वर प्रसाद +2 उच्च विद्यालय, पतासंग 2. नूरसराय प्रखंड – उच्च विद्यालय, नूरसराय 3. बिंद प्रखंड – मध्य विद्यालय, उत्तरथू 4. नगरनौसा प्रखंड – मगध विद्यापीठ उच्च विद्यालय, लोदीपुर, उस्मानपुर 5. कतरीसराय प्रखंड – टेकनारायण +2 उच्च विद्यालय, वादी, कतरीसराय 6. थरथरी प्रखंड – मध्य विद्यालय, भतहर, थरथरी 7. करायपरशुराय प्रखंड – मध्य विद्यालय, मखदुमपुर 8. परवलपुर प्रखंड – मध्य विद्यालय, नेहुआपर 9. सरमेरा प्रखंड – उच्च विद्यालय, गोपालबाद, प्राणवा, सरमेरा (पीएम श्री विद्यालय) सभी चिन्हित संस्थानों में उपलब्ध भवनों, वर्गकक्षों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक निर्माण, मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालयों में छात्रों एवं छात्राओं के लिए पृथक एवं सुसज्जित शौचालयों की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था, परिसर एवं भवनों के रंग-रोगन तथा साफ-सफाई संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संस्थानों में सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर बल दिया। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक उपस्करों की उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे। इस बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jun 24, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
--------------------

आज दिनांक 24 जून, 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक  पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले भर में जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रशासन की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय एवं सकारात्मक संवाद से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने नालंदा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की तथा इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं उत्तरदायी प्रशासन की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मीडिया के सुझावों एवं सकारात्मक सहयोग का सदैव स्वागत करेगा।

बैठक में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी जिले के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वित रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन, नालंदा, मीडिया एवं प्रशासन के मध्य सकारात्मक सहयोग और संवाद के माध्यम से जिले के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता,प्रभारी उप विकास आयुक्त सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रभारी /प्रतिनिधि  शामिल थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। -------------------- आज दिनांक 24 जून, 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले भर में जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रशासन की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय एवं सकारात्मक संवाद से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है। जिला पदाधिकारी महोदय ने नालंदा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की तथा इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं उत्तरदायी प्रशासन की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मीडिया के सुझावों एवं सकारात्मक सहयोग का सदैव स्वागत करेगा। बैठक में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी जिले के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वित रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन, नालंदा, मीडिया एवं प्रशासन के मध्य सकारात्मक सहयोग और संवाद के माध्यम से जिले के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता,प्रभारी उप विकास आयुक्त सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रभारी /प्रतिनिधि शामिल थे । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 24, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 23.06.2026
नालन्दा, बिहार
...................…
आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिले के सभी उर्वरक कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में उर्वरकों का संतुलित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था, ताकि किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सभी उर्वरक कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि जिले को आवंटित उर्वरकों का वितरण सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं के बीच समानुपातिक रूप से किया जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि उर्वरक का संकेन्द्रण किसी एक अथवा कुछ चुनिंदा विक्रेताओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, जिससे वितरण व्यवस्था में संतुलन बना रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रायः यह देखा जाता है कि उर्वरक कम्पनियों द्वारा विभाग की पूर्वानुमति के बिना उर्वरक रैक का डिस्पैच कर दिया जाता है तथा बाद में इसकी सूचना विभाग को दी जाती है, जो उचित नहीं है। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि उर्वरक रैक के डिस्पैच होने से कम-से-कम दो दिन पूर्व इसकी सूचना विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिले में उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाए तथा थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त, सभी कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की पीओएस मशीनों में लंबे समय से उपलब्ध उर्वरक भंडार की सूची विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि संबंधित विक्रेताओं से आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा सके।
बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कम्पनी एवं  थोक उर्वरक विक्रेताओं द्वारा खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री नहीं की जाएगी। ऐसी शिकायतें प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता यूरिया 11602.41 मे०टन, डी0ए0पी0 2656.8 मे०टन, एम0ओ0पी0 358 मे०टन, एन0पी0के0 7356 मे०टन, एस0एस0पी0 8261.12 मे०टन है। वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है तथा किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक को निदेशित किया गया। 
बैठक में उपस्थित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों, थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि उर्वरक वितरण से संबंधित समस्याओं एवं किसानों की शिकायतों का समुचित एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला कृषि कार्यालय, नालन्दा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Agriculture, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 23.06.2026 नालन्दा, बिहार ...................… आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिले के सभी उर्वरक कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में उर्वरकों का संतुलित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था, ताकि किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। बैठक में सभी उर्वरक कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि जिले को आवंटित उर्वरकों का वितरण सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं के बीच समानुपातिक रूप से किया जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि उर्वरक का संकेन्द्रण किसी एक अथवा कुछ चुनिंदा विक्रेताओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, जिससे वितरण व्यवस्था में संतुलन बना रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रायः यह देखा जाता है कि उर्वरक कम्पनियों द्वारा विभाग की पूर्वानुमति के बिना उर्वरक रैक का डिस्पैच कर दिया जाता है तथा बाद में इसकी सूचना विभाग को दी जाती है, जो उचित नहीं है। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि उर्वरक रैक के डिस्पैच होने से कम-से-कम दो दिन पूर्व इसकी सूचना विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिले में उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाए तथा थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, सभी कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की पीओएस मशीनों में लंबे समय से उपलब्ध उर्वरक भंडार की सूची विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि संबंधित विक्रेताओं से आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा सके। बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कम्पनी एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं द्वारा खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री नहीं की जाएगी। ऐसी शिकायतें प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता यूरिया 11602.41 मे०टन, डी0ए0पी0 2656.8 मे०टन, एम0ओ0पी0 358 मे०टन, एन0पी0के0 7356 मे०टन, एस0एस0पी0 8261.12 मे०टन है। वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है तथा किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक को निदेशित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों, थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि उर्वरक वितरण से संबंधित समस्याओं एवं किसानों की शिकायतों का समुचित एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला कृषि कार्यालय, नालन्दा Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
.....................

मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय ब्रीफिंग आयोजित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का दिया गया निर्देश।

आज दिनांक  23 जून  2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया ।

विदित हो कि नालंदा जिलेभर में 26 जून 2026 को मोहर्रम पर्व पर मनाया जाना है ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया जुलूस एवं अन्य पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, एवं गणमान्य नागरिकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है तथा इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

मुहर्रम जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। 

 ड्रोन कैमरों की सहायता से जुलूस मार्ग, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, अफवाह या विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में समन्वय स्थापित करते हुए नियमित रूप से फ्लैग मार्च का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना रहे तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत गश्ती, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने, भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को भी पूरी सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को उपलब्ध कराएं।

नालन्दा जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल आयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर  अपर समाहर्ता, नालन्दा, अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ..................... मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय ब्रीफिंग आयोजित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का दिया गया निर्देश। आज दिनांक 23 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया । विदित हो कि नालंदा जिलेभर में 26 जून 2026 को मोहर्रम पर्व पर मनाया जाना है । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया जुलूस एवं अन्य पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, एवं गणमान्य नागरिकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है तथा इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। मुहर्रम जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। ड्रोन कैमरों की सहायता से जुलूस मार्ग, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, अफवाह या विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में समन्वय स्थापित करते हुए नियमित रूप से फ्लैग मार्च का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना रहे तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनी रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत गश्ती, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने, भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को भी पूरी सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को उपलब्ध कराएं। नालन्दा जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल आयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नालन्दा, अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
 नालंदा 
___________
 दिनांक 23 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक ,नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । 

विदित हो कि जिले भर में आगामी मुहर्रम पर्व दिनांक 26 जून 2026 को मनाया जाएगा ।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिलेभर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारगी एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं ।

जिलाधिकारी महोदय ने  कहा कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर  दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है , साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर बिजली व्यवस्था ,
पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता , नियंत्रण कक्ष, आदि की  समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि बाहरी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी हेतु  ड्रॉप गेट /नाका पर रोको टोको  अभियान चलाकर लगातार चौकसी बरती जाएगी , साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

जिले भर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा ,वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे, से चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की गई है ।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खल्ल डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा ।
जिले भर में 118 जुलूस के लिए लाइसेंस जारी किया गया है।

शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत  अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचना सुनिश्चित करें , ताकि बड़ी घटना होने से पूर्व त्वरित नियंत्रण किया जा सके ।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस का लाइसेंस अनिवार्य होगा एवं आयोजनकर्ता को जुलूस शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा ।

जुलूस की शर्ते:-

1.  लाईसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ अपनी लाईसेंस रखेगे तथा दण्डाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर जुलूस का लाईसेंस दिखायेगें।

2. किसी भी मेला या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

3. जुलूस में अंकित तिथि, समय एवं रूट का दृढ़ता से पालन किया जाएगा।
4. यह लाईसेंस किसी भी प्रकार के ऐसे गाने / बजाने / प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता है, जो पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है। जो भी गाने या साउण्ड बजाये जाने है उसे सी०डी० या पेन ड्राईव में दो दिन पूर्व क्षेत्राधिकार वाले थाना में दिया जाएगा एवं वही साउण्ड या गाने जुलूस के दौरान बजाये जाने की अनुमति होगी।

5. जुलूस का उल्लेखित स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर रूके बिना अपने प्रारम्भिक स्थान से गंतव्य स्थान तक उचित गति से लगातार आगे बढ़ेगा अन्यथा की पुलिस/प्रशासन द्वारा रोका जाए।

6. जुलूस इस तरह से चलेगा कि जनता द्वारा सड़क या राजमार्ग के सामान्य उपयोग में हस्तक्षेप न हो। यह सड़क के बाँयीं ओर रहेगा और अस्पताल / मंदिर/मस्जिद से गुजरते समय गाना बजाना या हल्ला गुल्ला बंद कर देगा।

7. किसी भी जगह पर किसी भी प्रकार की आतिसबाजी नहीं की जाएगी।

8. डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

9. लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार एवं सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ही किया जाएगा।

10. लाईसेंसधारी ही लाउडस्पीकर के माईक एवं गाने बजाने के नियंत्री होगें तथा पूर्ण रूप से इसके जिम्मेवार होगें।

11. घातक अस्त्र शस्त्र तथा तलवार, मल्ला बरछी, कुल्हाड़ी, फरता, हॉकी स्टीक, कटार इत्यादि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

12. जुलूस में अंकित लाठी की संख्या से अधिक का प्रदर्शन  प्रतिबंधित रहेगा। 
13. लाईसेंसधारी अपना मोबाईल पुरे जुलूस के दौरान स्वीच ऑन मोड में रखेगें एवं प्रशासनिक पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी का फोन उठायेगें।

14. नियत समय में जुलूस का विसर्जन किया जाएगा।

15. धर्म, वंश, जन्मस्थान, निवास स्थान, भाषा इत्यादि के आधार पर या विभिन्न व्यक्तियों/ समुहों के बीच सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रकार विवादित भाषण / उदघोषणा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

16. लाईसेंसधारी जुलूस के साथ विशिष्ठ पहचानयुक्त स्वयंसेवी रखेगें जो जुलूस को नियंत्रित रखेगें एवं प्रशासन को सहयोग करेगें।

17. किसी भी प्रकार के राजनीतिक व्यंगात्मक पोस्टर/स्लोगन/नारा/कॉर्टुन जुलूस के साथ नहीं रहेगा ना ही इस प्रकार की कोई उदघोषण/ घोषणा / नारा लगाये जायेगा।

18. समिति की ओर से पुरे जुलूस की विडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसकी सीडी माँगे जाने पर प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

19.  ध्वनी विस्तारक यंत्र का उपयोग 10:00 बजे रात्रि से सुबह 06:00 बजे के बीच नहीं करेगें।

20. लाईसेंसधारी के सभी सदस्य जुलुस के साथ रहेगें एवं अपना आईण्डी०/ आधार साथ रखेंगे।

21. जुलुस के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने पहचान छुपाने हेतु मुंह को ढककर नहीं रखेंगे।
 22.जिस रूट/स्थान से जुलूस निकलेगा या खेलेगा वहाँ कोई अवशेष या समान नहीं छोड़ेगे।

23. बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं। अतः नशीले पदार्थ जैसे शराब ताडी, गंजा, आदि का सेवन पूर्णतः वर्जित है। अगर नशायुक्त व्यक्ति पकडे जाते है तो नशा युक्त व्यक्ति के साथ साथ आयोजन कर्ता पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 
24. प्रत्येक 200 व्यक्तियों पर एक जुलूस लाईसेंस निर्गत होगा जिसमें कम से कम 20 व्यक्ति का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड देना होगा , जिसमें नाबालिक एवं बुजुर्ग शामिल नहीं होंगे ।

25. शर्तो के उल्लंघन की स्थिति में अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानुनी कार्यवाही की जायेगी। घोषणा करते है कि लाईसेंस की शर्त पुरी तरह समझा दी गई है एवं इसे पुरी तरह समझ लिया गया है।
 
जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए उपस्थित जिला शांति समिति के माननीय सदस्य गणों ने अपने-अपने सुझाव दिए , साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी नियमों /शर्तों का अक्षरशः पालन किया जाएगा ।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र प्रसाद ,माननीय मंत्री, प्रतिनिधि , ग्रामीण विकास विभाग, श्री राजू यादव, एक्स एमएलसी ,श्री शुभम जी,  प्रतिनिधि माननीय मंत्री पर्यावरण ,श्री अमित कुमार, प्रतिनिधि मेयर बिहारशरीफ, नालंदा,श्रीमती जय लक्ष्मी , चेयरमैन सिलाव,  उपनगर आयुक्त,  अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला शांति समिति के माननीय सदस्य गण  आदि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा ___________ दिनांक 23 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक ,नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । विदित हो कि जिले भर में आगामी मुहर्रम पर्व दिनांक 26 जून 2026 को मनाया जाएगा । जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिलेभर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारगी एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं । जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है , साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर बिजली व्यवस्था , पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता , नियंत्रण कक्ष, आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बाहरी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी हेतु ड्रॉप गेट /नाका पर रोको टोको अभियान चलाकर लगातार चौकसी बरती जाएगी , साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । जिले भर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा ,वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे, से चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की गई है । पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खल्ल डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा । जिले भर में 118 जुलूस के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचना सुनिश्चित करें , ताकि बड़ी घटना होने से पूर्व त्वरित नियंत्रण किया जा सके । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस का लाइसेंस अनिवार्य होगा एवं आयोजनकर्ता को जुलूस शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा । जुलूस की शर्ते:- 1. लाईसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ अपनी लाईसेंस रखेगे तथा दण्डाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर जुलूस का लाईसेंस दिखायेगें। 2. किसी भी मेला या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। 3. जुलूस में अंकित तिथि, समय एवं रूट का दृढ़ता से पालन किया जाएगा। 4. यह लाईसेंस किसी भी प्रकार के ऐसे गाने / बजाने / प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता है, जो पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है। जो भी गाने या साउण्ड बजाये जाने है उसे सी०डी० या पेन ड्राईव में दो दिन पूर्व क्षेत्राधिकार वाले थाना में दिया जाएगा एवं वही साउण्ड या गाने जुलूस के दौरान बजाये जाने की अनुमति होगी। 5. जुलूस का उल्लेखित स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर रूके बिना अपने प्रारम्भिक स्थान से गंतव्य स्थान तक उचित गति से लगातार आगे बढ़ेगा अन्यथा की पुलिस/प्रशासन द्वारा रोका जाए। 6. जुलूस इस तरह से चलेगा कि जनता द्वारा सड़क या राजमार्ग के सामान्य उपयोग में हस्तक्षेप न हो। यह सड़क के बाँयीं ओर रहेगा और अस्पताल / मंदिर/मस्जिद से गुजरते समय गाना बजाना या हल्ला गुल्ला बंद कर देगा। 7. किसी भी जगह पर किसी भी प्रकार की आतिसबाजी नहीं की जाएगी। 8. डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। 9. लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार एवं सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ही किया जाएगा। 10. लाईसेंसधारी ही लाउडस्पीकर के माईक एवं गाने बजाने के नियंत्री होगें तथा पूर्ण रूप से इसके जिम्मेवार होगें। 11. घातक अस्त्र शस्त्र तथा तलवार, मल्ला बरछी, कुल्हाड़ी, फरता, हॉकी स्टीक, कटार इत्यादि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। 12. जुलूस में अंकित लाठी की संख्या से अधिक का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। 13. लाईसेंसधारी अपना मोबाईल पुरे जुलूस के दौरान स्वीच ऑन मोड में रखेगें एवं प्रशासनिक पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी का फोन उठायेगें। 14. नियत समय में जुलूस का विसर्जन किया जाएगा। 15. धर्म, वंश, जन्मस्थान, निवास स्थान, भाषा इत्यादि के आधार पर या विभिन्न व्यक्तियों/ समुहों के बीच सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रकार विवादित भाषण / उदघोषणा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। 16. लाईसेंसधारी जुलूस के साथ विशिष्ठ पहचानयुक्त स्वयंसेवी रखेगें जो जुलूस को नियंत्रित रखेगें एवं प्रशासन को सहयोग करेगें। 17. किसी भी प्रकार के राजनीतिक व्यंगात्मक पोस्टर/स्लोगन/नारा/कॉर्टुन जुलूस के साथ नहीं रहेगा ना ही इस प्रकार की कोई उदघोषण/ घोषणा / नारा लगाये जायेगा। 18. समिति की ओर से पुरे जुलूस की विडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसकी सीडी माँगे जाने पर प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। 19. ध्वनी विस्तारक यंत्र का उपयोग 10:00 बजे रात्रि से सुबह 06:00 बजे के बीच नहीं करेगें। 20. लाईसेंसधारी के सभी सदस्य जुलुस के साथ रहेगें एवं अपना आईण्डी०/ आधार साथ रखेंगे। 21. जुलुस के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने पहचान छुपाने हेतु मुंह को ढककर नहीं रखेंगे। 22.जिस रूट/स्थान से जुलूस निकलेगा या खेलेगा वहाँ कोई अवशेष या समान नहीं छोड़ेगे। 23. बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं। अतः नशीले पदार्थ जैसे शराब ताडी, गंजा, आदि का सेवन पूर्णतः वर्जित है। अगर नशायुक्त व्यक्ति पकडे जाते है तो नशा युक्त व्यक्ति के साथ साथ आयोजन कर्ता पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 24. प्रत्येक 200 व्यक्तियों पर एक जुलूस लाईसेंस निर्गत होगा जिसमें कम से कम 20 व्यक्ति का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड देना होगा , जिसमें नाबालिक एवं बुजुर्ग शामिल नहीं होंगे । 25. शर्तो के उल्लंघन की स्थिति में अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानुनी कार्यवाही की जायेगी। घोषणा करते है कि लाईसेंस की शर्त पुरी तरह समझा दी गई है एवं इसे पुरी तरह समझ लिया गया है। जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए उपस्थित जिला शांति समिति के माननीय सदस्य गणों ने अपने-अपने सुझाव दिए , साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी नियमों /शर्तों का अक्षरशः पालन किया जाएगा । इस अवसर पर श्री राजेंद्र प्रसाद ,माननीय मंत्री, प्रतिनिधि , ग्रामीण विकास विभाग, श्री राजू यादव, एक्स एमएलसी ,श्री शुभम जी, प्रतिनिधि माननीय मंत्री पर्यावरण ,श्री अमित कुमार, प्रतिनिधि मेयर बिहारशरीफ, नालंदा,श्रीमती जय लक्ष्मी , चेयरमैन सिलाव, उपनगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला शांति समिति के माननीय सदस्य गण आदि उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 23, 2026

बिहार: दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में कर्नल के बंद पड़े मकान में बदमाशों ने की चोरी, जांच में जुटी पुलिस - Bihar News