प्रतापगढ़: जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी ने की आवश्यक बैठक
जिला कचहरी में आगामी 20 नवंबर को होने वाले जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे एल्डर कमेटी की आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में पदाधिकारी द्वारा सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया की चुनाव के दौरान पूरी निष्पक्षता रखी जाए और ऐसे ही मतदाता अपना मतदान करें जिनके पास सीओपी नंबर हो।