प्रतापगढ़: विजहरा चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुलिस जांच में सुस्ती, पीड़ित ने जताई अनहोनी की आशंका
बामन कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज रामावतार सिंह द्वारा उन्हें फर्जी मुकदमे में फसाने की लगातार धमकी दी गई और उनसे जबरन पैसे मांगे गए। चौंकाने वाली बात है कि पीड़ित ने उनके खाते में रकम भेजी और उसका विवरण भी अधिकारियों को दिया। कार्रवाई न होने से पीड़ित डरा हुआ है।