प्रतापगढ़: दादूपुर दौलत निवासी युवक को जमीनी विवाद के चलते घर में घुसकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दादूपुर दौलत निवासी सुरेंद्र कुमार यादव का अपने पड़ोसी के साथ काफी दिनों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।,सुरेंद्र कुमार यादव का आरोप है कि वह अपने घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी आकाश यादव, शिवम यादव, राजेंद्र यादव, एवं निर्भय यादव लाठी डंडा लेकर सुरेंद्र यादव के घर में घुस गए तथा गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।