प्रतापगढ़: करनपुर खूझी गांव के व्यक्ति ने डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री को पुलिस द्वारा जबरन भूमि जोतने की शिकायत की
करनपुर खूझी गांव निवासी सोभनाथ पुत्र पृथ्वी पाल ने डीएम एसपी मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है कि उसकी एक भूमिका वाद न्यायालय में चल रहा है और न्यायालय से स्थगन आदेश भी पारित है। बरसों से वह जोतता चला आया आ रहा है। उस भूमि को विपक्षी से मिलकर दिलीपपुर पुलिस ने जोतवा दिया। जब वह विरोध करने गए तो उनके घर वालों को लाठी डंडे से पीटा गया।