हरिद्वार: पावन नवरात्र पर्व की हुई शुरुआत, पहले दिन सिद्ध पीठ मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
गुरुवार से पावन नवरात्र पर्व की शुरुआत हो गई है। सुबह सवेरे से हरिद्वार स्थित सिद्ध पीठ मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। मान्यता है कि पहाड़ी पर मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और यही कारण है कि यहां साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है। नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर की छठा अलग ही देखने को मिलती है।