जमुई: मिर्जागंज में भूमि विवाद की रंजिश में युवक की छाती में मारी गई गोली, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज में बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे बदमाशों गरीबन साव के पुत्र भगवान कुमार को गोली मार दी। गोली युवक के छाती में लगी है। आनन- फानन में स्वजन द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां छाती के अंदर गोली फंसे होने की वजह से डाक्टर घनश्याम सुमन ने पटना रेफर कर दिया।