जमुई: धपरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 धपरी मोड के पास मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान शेखपुरा जिला निवासी मो. अली और मो. गुड्डू के रूप में हुई है। वहीं परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों को मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि लेकर शेखपुरा के लिए रवाना हो गए।