जमुई: नहाय-खाय के साथ जमुई के विभिन्न जगहों पर लोक आस्था का चार दिवसीय छठ व्रत हुआ आरंभ, छठव्रतियों ने की पूजा-अर्चना
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत की शुरुआत मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई है। विभिन्न घाटों व तालाबों में नहाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर 2:00 बजे तक लगी रही। नहाने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर पूरे इलाके में साफ-सफाई के साथ छठ गीत गूंजने लगा है।