जमुई: भछियार में मामूली बात को लेकर बड़े भाई ने परिवार वालों के साथ मिलकर छोटे भाई, पत्नी और 3 बच्चों को पीटा
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 भछियार में मामूली बात को लेकर बड़े भाई सत्यनारायण स्वर्णकार ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई कुमार जय नारायण और उनकी पत्नी शोभा देवी सहित पुत्र रिंकू कुमार ,मानव कुमार और पुत्री दीपा कुमारी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार की देर रात करीब 10:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।