जमुई: सैनिक पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों ने लोक आस्था के महापर्व छठ के विभिन्न चरणों का भावपूर्ण मंचन नाटक के जरिए किया
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 महापर्व छठ की महिमा की जानकारी देने को लेकर आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रंगण में 2 बजे के लगभग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने महापर्व छठ के विभिन्न चरणों को नाटक के जरिये भावपूर्ण मंचन किया। छठ पूजा की तैयारी, चार दिवसीय छठ के नहाय-खाय, खरना, अस्ताचल तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य की परंपरा को नाटक के जरिये प्रस्तुत किया।