जमुई: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय कार्यों की की समीक्षा, कई विभाग के पदाधिकारी रहे उपस्थित
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने राज्य में विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा किए जाने के लिए मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यो का समीक्षा किए। इस दौरान समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के अलावा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए और जरूरी प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।