जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर औचक निरीक्षण कर एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी एवं परिवहन उपनिरीक्षक श्री प्रवीण डावर के नेतृत्व में (टीम सदस्यों श्री पुरूषोतम बाथम, श्री दिलशाद खान और श्री राजेन्द्र शर्मा के सहयोग से) कुल 46 वाहनों की बारिकी से जाँच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गत दिवस को 1 वाहन रन्नोद थाने में तथा 3 वाहन थाना सतनवाड़ा में ज़ब्त किए गए, वहीं आज 2 वाहनों से 73,179 रुपये मोटरयान कर और कुल 34,500/- रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, इसलिए सभी वाहन चालक अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज़ पूर्ण रखें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#shivpuri