कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी में 18 नवंबर 2026 को केंद्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में 40वीं वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवपुरी जिले की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने, कृषि नवाचारों के विस्तार तथा केंद्र के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में अटारी-9 जबलपुर के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. वाई.पी. सिंह, केंद्रीय कृषिवानिकी अनुसंधान संस्थान झांसी के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिन्हा एवं डॉ. आर.पी. द्विवेदी, उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य सहित कृषि, आत्मा, उद्यानिकी, बीज निगम, इफको के प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषकों ने सहभागिता की। ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष माध्यम से आयोजित बैठक में कुल 30 सदस्यों ने भाग लेकर कृषि विकास एवं नवीन तकनीकों के समावेश पर सुझाव साझा किए।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri