शाहबाद: केलबाडा क्षेत्र में अवैध जलदोहन से खाली हो रहे एनीकट, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
Shahbad, Baran | Jan 12, 2025 केलबाडा क्षेत्र में रबी सीजन में फसलों की बुवाई होने के साथ ही जल स्रोतों से शुरू हुआ पानी की चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली है। ऐसे में जल स्रोत रीतने लगे हैं तथा आने वाले दिनों में क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने का अंदेशा है। इन दिनों रबी की सरसों, गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई का दौर चल रहा है।