शाहबाद: केलवाड़ा में आदिवासी महिलाओं ने वनभूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ खोला मोर्चा, रेंज कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत
Shahbad, Baran | Jan 11, 2025 केलवाड़ा क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर होड़ मच रही है। इसको लेकर वनप्रेमी चिंतित नजर आ रहे है। वन विनाश को देखते हुए आदिवासी दर्जनों महिलाओं ने भूमाफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सूखा सेमली गांव की आदिवासी महिलाओं ने अपने आसपास जंगल को कटते देख निराशा जाहिर की है। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे प्राप्त हुई।