आलमनगर: रतवारा थाना पुलिस ने खापुर से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
रतवारा के थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर खापुर वार्ड नंबर 10 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।