दावथ में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, विधायक आलोक कुमार सिंह ने जताया शोक
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के दावथ प्रखंड अंतर्गत धवई गांव में कांव नदी स्थित पचदरवा पुल के पास स्नान के दौरान दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
विधायक ने मृत बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर मातमपुर्सी की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों का असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दोनों दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।