घाटमपुर: रेऊना में नशेबाजी का विरोध करने पर बुजुर्ग पर हुआ जानलेवा हमला
रेऊना में नशेबाजी का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दहेली बढ़ईला गांव में कुछ लोगों को शराब पीने और गाली-गलौज करने का विरोध करने पर नशेबाजों ने बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी और बरछी से हमला कर दिया।पीड़ित संतोष सोनकर ने रेऊना थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।