घाटमपुर के गुजेला गांव के सबसे पुराने तालाब में करीब 5 हजार मछलियां मृत पाई गई हैं। तालाब में मृत मछलियां पानी की सतह पर तैर रही हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है।ग्राम प्रधान शशि भान सिंह ने गुरुवार दोपहर 3:00 बताया इस समस्या की शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।