घाटमपुर: सजेती में दादी पर हुए हमले के विरोध में पोते ने युवक को गोली मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार
सजेती में दादी पर हुए हमले का बदला लेते हुए पोते ने युवक पर फायर कर उसकी जान ले ली। पूरा मोहल्ला गोली की आवाज सुन सुन्न रह गया। देखते ही देखते पूरी भीड़ हत्यारे के घर के बाहर जमा हो गई। बुधवार शाम 5 बजे हुई इस घटना में हत्या करने वाले आरोपी ने खुद वीडियो बनाकर हत्या करने की बात कबूली। घंटों बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकी।