साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में किसान ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। लेखपाल दिलीप कुमार ने किसान विनोद पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।