राजपुर: नदी में डूबने से 12 साल की मासूम की मौत, बकरी चराने गई थी बच्ची
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर में नदी में डूबने से 12 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने दोस्तों के साथ बकरी चराने गई थी, इसी दौरान नदी किनारे खेलते-खेलते वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले