सेन्हा: लोहरदगा में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को कुएं में धकेला, युवती रातभर जूझती रही
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत झालजमीरा पंचायत के झालजमीरा पीपर टोली गांव में गर्भवती प्रेमिका को गहरे कुएं में धकेलकर जान से मारने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे सामने आया है। पीड़िता ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने से नाराज होकर उसे कुएं में धकेलने का आरोप लगाया है।