मेहनगर: अमुड़ी बूथ पर EVM में गड़बड़ी का आरोप लगा मतदान के दौरान हंगामा के आरोप में सपा विधायक समेत दो नामजद, कई अज्ञात पर FIR
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना की पुलिस ने अमुड़ी बूथ पर एक दिन पूर्व शनिवार को लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम से निकलने वाली पर्ची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हए हंगामा करने पर विधानसभा मुबारकपुर के विधायक अखिलेश यादव, विवाद शुरू करने वाले अरविंद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पीठासीन अधिकारी सुरेश प्रसाद की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।